Jabalpur News: RDVV का प्रवेश पोर्टल 20 मई को खुलेगा, सत्र 2025-26

Jabalpur News: RDVV admission portal will open on May 20, session 2025-26

Jabalpur News: RDVV का प्रवेश पोर्टल 20 मई को खुलेगा, सत्र 2025-26

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (RDVV) में सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन प्रवेश के लिए पोर्टल 20 मई से खोलेगा। इसके पूर्व विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश सहायता एवं कैरियर मार्गदर्शन केंद्र खोला गया था।

जिसके परिणामस्वरूप दो दिवसों में लगभग 80 विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न विभागों में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश एवं पाठ्यक्रमों संबंधी जानकारी के लिए प्रवेश सहायता एवं कैरियर मार्गदर्शन केन्द्र में सम्पर्क किया गया। कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा ने भी प्रवेश सहायता एवं कैरियर मार्गदर्शन केन्द्र का शनिवार को दौरा किया और विश्वविद्यालय में प्रवेश हेतु छात्र-छात्राओं के रुझान को देखते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

प्रवेश समिति संयोजक प्रो. सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि पूर्व में जारी सूचना के अनुसार छा़त्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए पोर्टल 20 मई 2025 से खोला जाएगा। स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में ई-प्रवेश की समय सारिणी एवं विस्तृत जानकारी वि.वि. की वेबसाइट में प्रदर्शित कर दी जाएगी।

सत्र 2025-26 के लिए कला संकाय के चार वर्षीय नवीन पाठ्यक्रम

बी.ए.(होम साइंस), बी.ए.(लिंग्विस्टिक एण्ड कम्युनिकेटिव इंग्लिश), बी.ए.(पॉलिटिकल साइंस), बी.ए.(इंटरनेशनल रिलेशन्स), बी.ए.(हिन्दी भाषाविज्ञान), बी.ए.(संस्कृत साहित्य), बी.ए.(समाजशास्त्र), बी.ए.(भारतीय इतिहास), बी.ए.(भारतीय संस्कृति), बी.ए.(ग्रामीण विकास), बी.ए.(मनोविज्ञान), बी.ए.(ड्राइंग एण्ड पेंटिग), बी.ए.(महिला अध्ययन), बी.ए.(पुरातत्व एवं संग्रहालय विज्ञान) आदि।